भूमिका
द लिव लव लाफ फाउंडेशन (‘एलएलएल’ या ‘द फाउंडेशन’) अपने वेबसाइट पर आने वाले लोगों की व्यक्तिगत पहचान से जुड़ी जानकारी की गोपनीयता की रक्षा करने के प्रति प्रतिबद्ध है। यह नीति फाउंडेशन की गोपनीयता नीति का अभिन्न अंग है और इसे उस नीति के साथ पढ़ा जाना चाहिए। फाउंडेशन की गोपनीयता नीति एक दस्तावेज है जो वेबसाइट का उपयोग करने वालों को वेबसाइट के माध्यम से एकत्रित की गई उनकी व्यक्तिगत जानकारी के उपयोग, प्रक्रिया और खुलासा करने के बारे में सूचित करता है।
उद्देश्य
यह सुनिश्चित करने के लिए फाउंडेशन कुकीज़ का उपयोग करता है ताकि हमारी वेबसाइट का उपयोग करने वाले हर व्यक्ति को सबसे अच्छा अनुभव मिले।
● एलएलएल केवल फर्स्ट-पार्टी गूगल एनालिटिक्स कुकीज़ का उपयोग करता है अनाम उपयोग के आँकड़ों को ट्रैक करने के लिए एवं कोई भी ऐसी व्यक्तिगत जानकारी एकत्र नहीं करता है जिसका उपयोग व्यक्तिगत पहचान करने के लिए किया जा सकता है।
● गूगल एनालिटिक्स केवल यह जानकारी संग्रहीत करता है कि हमारी वेबसाइट पर आने वाले लोग कौन-कौन से पेज पर जाते हैं, वेबसाइट पर कितना समय बिताते हैं, वे वेबसाइट पर कैसे पहुँचे और उन्होंने किन लिंक्स पर क्लिक किया।
● फ़ाउंडेशन गूगल एनालिटिक्स को एनालिटिक्स डेटा का उपयोग या साझा करने की अनुमति नहीं देता है। फ़ाउंडेशन सोशल मीडिया बटनों का उपयोग करता है ताकि वेबसाइट उपयोगकर्ता पेज साझा कर सकें और उन्हें सोशल मीडिया नेटवर्क पर पोस्ट कर सकें। ये थर्ड-पार्टी कुकीज़ का उपयोग करते हैं जिन पर फ़ाउंडेशन का कोई नियंत्रण नहीं है।
● फाउंडेशन विश्लेषण के लिए जिन रुझानों और आँकड़ों का उपयोग करता है उनमें किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी शामिल नहीं होती है।
दायरा
यह नीति एलएलएल के सभी कर्मचारियों, कॉन्ट्रैक्टरों और एजेंटों पर लागू होती है जो वेबसाइट और उसकी कुकीज़ का संचालन या संचालन का अधीक्षण करते हैं।
कुकीज़
परिभाषा | कुकी एक छोटा-सा टेक्स्ट फ़ाइल है जिसे एक वेबसाइट उसका उपयोग करने वाले व्यक्ति के ब्राउज़र से उस व्यक्ति के डिवाइस पर स्टोर करने के लिए कहता है एवं जिसमें इस व्यक्ति से जुड़ी कुछ जानकारी होती है, जैसे कि उपयोग करने वाले की पसंदीदा भाषा या लॉग इन की जानकारी। ये कुकीज़ फ़ाउंडेशन द्वारा तय किए जाते हैं और उन्हें फ़र्स्ट-पार्टी कुकीज़ कहते हैं। इसके अलावा, फ़ाउंडेशन थर्ड-पार्टी कुकीज़ का भी उपयोग करता है, जो लोगों द्वारा देखी जा रही वेबसाइट के डोमेन से अलग, फ़ाउंडेशन के मार्केटिंग प्रयासों के लिए उपयोग की जाने वाली डोमेन की कुकीज़ होती हैं।
कुकीज़ के प्रकार
● फर्स्ट-पार्टी कुकीज़: फर्स्ट-पार्टी कुकीज़ वे हैं जो हमारी वेबसाइट द्वारा तय की जाती हैं, जिस वेबसाइट पर व्यक्ति उस समय होता है।
● थर्ड-पार्टी कुकीज़: ये व्यक्ति जिस वेबसाइट पे है उसके अलावा किसी अन्य डोमेन द्वारा तय की कुकीज़ हैं। यदि कोई व्यक्ति किसी वेबसाइट पर जाता है और कोई अन्य संस्था उस वेबसाइट के माध्यम से कुकी निर्धारित करती है, तो यह एक थर्ड-पार्टी कुकी होगी।
● परसिस्टंट कुकीज़: ये कुकीज़ कुकी में निर्देशित समय के लिए उपयोगकर्ता के डिवाइस पर मौजूद रहती हैं। जब भी उपयोगकर्ता उस कुकी को बनाने वाले वेबसाइट पर जाता है, तब वह हर बार सक्रिय हो जाता है।
● सेशन कुकीज़: ये कुकीज़ वेबसाइट संचालकों को ब्राउज़र सत्र के दौरान उपयोग करने वाले की गतिविधियों को लिंक करने की अनुमति देती हैं। ब्राउज़र सेशन तब शुरू होता है जब उपयोगकर्ता ब्राउज़र विंडो खोलता है और यह सेशन ब्राउज़र विंडो बंद करने पर समाप्त होता है। सेशन कुकीज़ अस्थायी रूप से बनाई जाती हैं। जब उपयोगकर्ता ब्राउज़र बंद कर देता है, तो सभी सेशन कुकीज़ डिलीट हो जाती हैं।
सहमति वापस लेना | यदि कोई व्यक्ति किसी भी समय अपनी सहमति वापस लेना चाहता है, तो उसे अपने इंटरनेट ब्राउज़र सेटिंग्स के माध्यम से कुकीज़ को डिलीट करना पड़ेगा या info@thelivelovelaughfoundation.org पर ईमेल करना पड़ेगा।
कुकी की सूची - फाउंडेशन निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए कुकीज़ और अन्य ट्रैकिंग तकनीकों का उपयोग करता है:
● जरूरी कुकीज़
जरूरी कुकीज़ वेबसाइट के सही तरीके से काम करने के लिए महत्वपूर्ण हैं और ट्रैकिंग से उनका बहुत कम लेना-देना है। जरूरी कुकीज़ (जिन्हें आवश्यक कुकीज़ भी कहा जाता है) उपयोग करने वाले को लॉग इन और अकाउंट मैनेजमेंट जैसी वेबसाइट से जुड़ी मुख्य गतिविधियों की अनुमति देती हैं।
कुकी का नाम | विवरण | कुकी श्रेणी | प्रदाता | अंत | प्रकार |
सीआई_सेशन | यह कुकी पीएचपी आधारित एप्लिकेशन बनाने के लिए कोडइग्नाइटर फ्रेमवर्क से जुड़ी है। इसका उपयोग आम तौर पर उपयोगकर्ता के अनुभव को स्थिर रखने के लिए ब्राउज़र सेशन के दौरान किया जाता है। साधारणतः ब्राउज़र सेशन समाप्त होने पर कुकी नष्ट हो जाती है। | स्वयं | https://www.thelivelovelaughfoundation.org/ | सत्र | एचटीएमएल |
टीएलएलएल_यूजर_आईडी | उपयोगकर्ता जब वेबसाइट से लॉग इन करता है उसके बाद यह कुकी बनाई जाती है। | स्वयं | https://www.thelivelovelaughfoundation.org/ | 1 साल | एचटीएमएल |
_जीए | _जीए कुकी का उपयोग उपयोगकर्ताओं की विशिष्ट रूप से पहचान करने के लिए किया जाता है, विशेष रूप से ऊपर बताए गए तीसरे और चौथे नंबर के सेट के साथ। वेबसाइट या ऐप पर आपके द्वारा की जाने वाली प्रत्येक गतिविधि को हिट कहा जाता है और यह आपकी अनूठी क्लाइंट आईडी के साथ डेटा गूगल एनालिटिक्स को भेजता है। | गूगल | https://www.googletagmanager.com | 1 साल | पिक्सेल |
● गैर-जरूरी कुकीज़
गैर-जरूरी कुकीज़ और अन्य प्रौद्योगिकियाँ उपयोगकर्ता के डिवाइस पर तभी रखी जाती हैं जब उपयोगकर्ता ऐसा करने की सहमति देता है। गैर-जरूरी कुकीज़ के उदाहरणों में शामिल हैं:
- गूगल एनालिटिक्स जैसे एनालिटिक्स टूल द्वारा छोड़ी गई कुकीज़।
- फेसबुक पिक्सेल जैसे विज्ञापन ट्रैकर।
- किसी तीसरे पक्ष के विजेट या एम्बेडेड कंटेन्ट द्वारा छोड़ी गई कुकीज़।
फाउंडेशन किसी भी गैर-जरूरी कुकीज़ का उपयोग नहीं करता है।
गोपनीयता अधिकार
यदि आपको इस नीति से जुड़ा कोई प्रश्न, टिप्पणी या चिंता व्यक्त करनी है या आप अपने लिए उपलब्ध किसी भी अधिकार का प्रयोग करना चाहते हैं, तो कृपया info@thelivelovelaughfoundation.org पर संपर्क करें।